फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Build a strong strategy to defeat Corona: DM

कोरोना को परास्त करने के लिए मजबूत रणनीति बनाएं: डीएम

Mon, 21 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Build a strong strategy to defeat Corona: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना को परास्त करने के लिए हमें एक कदम आगे की रणनीति बनानी होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर विकास खंड स्तर तक कोविड-19 के नियंत्रण और उपचार की प्रत्येक कड़ी को मजबूत रखा जाए। कोविड-19 एक नई बीमारी के रूप में दुनिया के सामने आई है। इसलिए कोविड-19 को परास्त करने की हमारी रणनीति भी विशेष होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को किसी भी स्तर पर ऑक्सीजन की कमी न होने देने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि ऑक्सीजन के 200 सिलेण्डर ही प्रतिदिन मिल रहे है। इस पर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार को ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में सभी विभागों के कर्मचारी डियूटी पर उपस्थित होने चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस सोढी ने बताया कि कुल सैम्पल 2906 लिये गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर 618, एंटीजन 2274 और ट्रूनेट से 14 सैंपल लिए गए। 50 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर एसएस लाल ने बताया कि अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन मरीज बाहर रैफर किये गए हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रदीप कुमार सिंह, एसपी ट्रेफिक प्रेमचंद, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर डीएस मार्तोलिया, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, वित्त नियंत्रक राजकीय मेडिकल कॉलेज लियाकत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्लाज्मा डोनर और जरुरतमंदों की बन रही सूची
सहारनपुर। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए प्लाज्मा थैरेपी को लेकर सूची बनाई जा रही है। इस सूची में वह लोग भी शामिल किए जा रहे हैं, जो प्लाज्मा देना चाहते हैं तथा ऐसे लोग भी जिनको उपचार के लिए प्लाज्मा की आवश्यकता है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सीएमओ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को इस सूची को तैयार करने के लिए कहा गया है। प्लाज्मा डोनर ऐसे व्यक्ति ही सूची में शामिल किए जाएंगे, जो कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं और स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed