फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Budget: Some appreciated, did not live up to anyone's expectations

बजट: किसी ने सराहा, किसी की उम्मीद पर खरा नहीं उतरा

Thu, 26 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Budget: Some appreciated, did not live up to anyone's expectations
सहारनपुर। योगी सरकार के बजट पर उद्यमियों और व्यापारियों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कुछ ने इसकी सराहना की है, जबकि कुछ की उम्मीदों पर बजट खरा नहीं उतरा है। उन्हें इससे अधिक मिलने की आशा थी। उनका कहना है कि जनपद को इस बजट में कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। बजट पर उद्यमियों और व्यापारियों की प्रतिक्रिया।
विज्ञापन

निवेश के साथ बढ़ेगा रोजगार
बजट सरकार की आगामी पांच वर्षों के विजन को दर्शाने वाला है। इसे सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमशीलता एवं नवाचार को बढ़ाने वाला है। इससे प्रदेश में निवेश के साथ ही रोजगार सृजन भी होगा। कुल मिलाकर बजट ठीक ठाक है। - प्रमोद सडाना, चैप्टर चेयरमैन आईआईए।
विज्ञापन

उम्मीदों के अनुरूप नहीं
बजट से उद्यमियों को अधिक उम्मीद थी। बजट उनके उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। कोरोना के चलते उद्यमियों को आशा थी कि उद्योगों के लिए किसी प्रोत्साहन योजना की घोषणा की जाएगी। बजट में उद्योगों को जितना मिलना चाहिए था उतना मिला नहीं। - रविन्द्र मिगलानी, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट से थी अधिक उम्मीद
म्मीद थी कि बजट में उद्योगों और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना घोषित की जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उद्योगों और इसके निर्यात को प्रोत्साहन देने की योजना होती तो जनपद से निर्यात और बढ़ता। - असलम सैफी, वरिष्ठ उद्यमी एवं निर्यातक।
ओडीओपी को थी अधिक आशा
हमारा जिला काष्ठ हस्तशिल्प एक जनपद एक उत्पाद में आता है। इस उद्योग के लिए बजट में कुछ खास नहीं है। उम्मीद थी कि कोराना संकट के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे इस उद्योग और इसके निर्यात के लिए किसी योजना की घोषणा की जाएगी। जिससे काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात में और तेजी आती। --- परविंदर सिंह, उद्यमी एवं निर्यातक, काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद।
होजरी उद्योग के लिए खास नहीं
बजट में होजरी उद्योग के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई। जनपद में होजरी का बड़ा कारोबार है। बजट में यदि किसी अनुदान की घोषणा होती तो जनपद के होजरी उद्योग को प्रोत्साहन मिलता। कारोबारी पहले ही महंगाई से त्रस्त हैं। - घनश्याम माहेश्वरी, महामंत्री, सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन।
व्यापारियों की अनदेखी
बजट में व्यापारियों की अनदेखी की गई है। इसमें ना तो व्यापारियों के लिए पेंशन की घोषणा की गई है और ना ही व्यापारियों के कल्याण के लिए कोई अन्य घोषणा। इसे व्यापारी हितैषी बजट नहीं माना जा सकता। - राधेश्याम नारंग, प्रांतीय अध्यक्ष, व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश।

महंगाई के लिए प्रावधान नहीं
बजट बढ़िया है, लेकिन महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कोई खास कदम नहीं उठाया है। लगातार बढ़ रही महंगाई का असर उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारियों तक पर पड़ रहा है।
- वीरेंद्र बहल, दवा कारोबारी।

हौजरी कारोबारी घनश्याम माहेश्वरी

हौजरी कारोबारी घनश्याम माहेश्वरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed