{"_id":"60159f4d8ebc3e32eb6f7aaf","slug":"budget-of-more-than-100-crores-passed-in-district-cooperative-bank-saharanpur-news-mrt5229809166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक में 100 करोड़ से ज्यादा का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक में 100 करोड़ से ज्यादा का बजट पारित
विज्ञापन
जनमंच में डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक के 73 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में भाजपा पंचायत रा?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय की बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित किया गया है। अलग-अलग मदों में आय-व्यय के प्रस्ताव के बाद यह प्रस्तावित बजट पटल पर रखा गया। यह भी तय किया गया कि गांव-गांव में बैंक की डिजिटल सेवा को बढ़ावा दिया जाएगा। कोरोना काल में एक लाख 29 हजार किसानों को 492 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सहकारिता वह क्षेत्र है, जिसमें किसान के विकास के लिए प्रभावशाली योजना बनाकर कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर किसानों एवं निर्बल व्यक्तियों को सामाजिक, आर्थिक विकास में मदद के प्रयास जारी हैं। पहले किसान बैंक जाते थे, लेकिन अब बैंक किसानों के घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा सहकारी बैंक द्वारा गांव-गांव बैंकिंग पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक की जिले में 29 शाखाएं कार्यरत हैं। आरटीजीएस, एनईएफटी, एसएमएस अलर्ट, लॉकर और 24 घंटे एटीएम सुविधा दी जा रहीं हैं। समितियों के माध्यम से बिजली के बिल भी जमा करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार दुआ ने बताया कि किसानों को मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जो जनपद में प्रत्येक बैंक से सबसे कम ब्याज दर है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 100 करोड़ से अधिक का बजट तय हुआ है। प्रस्तावित लाभ 844 लाख रुपये रहने की संभावना है। वर्तमान सत्र 2020-21 में प्रस्तावित लाभ 602 लाख रुपये रहा है।
इस अवसर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी योगेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजपाल सिंह, शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, अनिल कुमार, अर्जुन प्रसाद यादव, सबर सिंह, हामिद हसन, लल्लनराम आदि को वर्ष 2019-20 में सहकारी देयों की वसूली एवं निक्षेप वृद्धि में अच्छा कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

जनमंच में डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक के 73 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का दीप जलाकर शुभारं?- फोटो : SAHARANPUR