फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: BSP MP expressed desire to donate plasma

बसपा सांसद ने जताई प्लाज्मा दान करने की इच्छा, मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखा पत्र

Tue, 21 Jul 2020 05:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: BSP MP expressed desire to donate plasma
सांसद हाजी फजर्लुरहमान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना को मात देकर घर लौटे बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताई है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को इस संबंध में पत्र लिखा है। कहा है कि वह और उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हुए थे और अब ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना से संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए वह और उनका परिवार प्लाज्मा दान करने को तैयार है।

विज्ञापन


सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उनका बेटा, भतीजा सहित कई लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। उनका उपचार पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुआ था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सांसद फजलुर्रहमान से फोन पर बात करके हाल जाना था। अब ठीक होकर वह और उनका परिवार घर पर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 25 हजार निर्माणों पर चल सकता है बुलडोजर, कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे सरकारी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि लॉकडाउन में जरूरतमंदों की खिदमत करते हुए वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में समस्त डॉक्टरों, नर्स, वार्ड ब्वॉय एवं अन्य स्टॉफ की सेवाएं एवं व्यवहार सराहनीय रहा। सांसद ने कहा कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के उपचार और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्लाज्मा दान करने को तैयार हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed