फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP MLA Jagpal joined BJP, who was a four-time from Saharanpur countryside,

बसपा को बड़ा झटका: चार बार विधायक रहे जगपाल ने थामा भाजपा का दामन, सियासी हलचल तेज

Wed, 01 Dec 2021 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Dec 2021 04:27 PM IST
सार

सहारनपुर चार बार विधायक रह चुके जगपाल सिंह ने बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। अब भाजपा के उन नेताओं में बेचैनी है, जो देहात से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
BSP MLA Jagpal joined BJP, who was a four-time from Saharanpur countryside,
बसपा से भाजपा में शामिल हुए जगपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर चार बार विधायक रह चुके जगपाल सिंह ने बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने पुत्र और बसपा के जिलाध्यक्ष रहे योगेश कुमार सहित अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपा में जाने से एक ओर जहां बसपा को झटका लगा है, वहीं भाजपा के उन नेताओं में बेचैनी है, जो देहात से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन


हरौड़ा सीट जो अब सहारनपुर देहात के नाम से जानी जाती है। इस सीट पर जगपाल चार बार विधायक रहे हैं। एक बार उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के लिए सीट छोड़ी थी। मायावती सीट से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनी थीं। 2017 के विधान सभा चुनाव में भी उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, मगर इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मसूद अख्तर ने उन्हें हराया था।
विज्ञापन


आगामी विधान सभा चुनाव में जगपाल सिंह का टिकट कटने की चर्चाएं तेजी से फैली। नए उम्मीदवार भी सामने आए हैं। इसके बाद से जगपाल सिंह ने करीब छह माह पहले बहुजन समाज पार्टी से कदम खींच लिए थे, मगर चूंकि उनके पुत्र योगेश कुमार बसपा के जिलाध्यक्ष बने हुए थे। ऐसे में वह पार्टी में बने हुए थे। योगेश के जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद से ही जगपाल सिंह के बसपा छोड़ने की चर्चाएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एक बार चर्चा यह भी उठी कि उन्हें मना लिया गया है और बसपा में ही रहेंगे। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उनके साथ उनके पुत्र योगेश कुमार सहित कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जगपाल सिंह का कहना है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाएगी तो वह लड़ेंगे यदि नहीं लड़ाएगी तो कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।  

यह भी पढ़ें:  व्यवस्था बेहाल : सहारनपुर जिला अस्पताल में बेहोशी का मात्र एक ही डॉक्टर, कैसे 24 घंटे होंगे ऑपरेशन

रविंद्र मोल्हू की बसपा में लौटने की तैयारी 
रामपुर मनिहारान सीट से बसपा के टिकट पर तीन बार विधायक रहे रविंद्र कुमार मोल्हू ने करीब दो साल पहले लखनऊ जाकर भाजपा ज्वाइन की थी। तब से वह लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। मगर अब वह फिर से बसपा में लौटने की तैयारी में हैं। वह बसपा में लौटने की घोषणा आज यानी बुधवार को कर सकते हैं। 

भाजपा के विजय रथ के सारथी बनेंगे मुस्लिम: अंसारी 
गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने देहात विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया।

मंगलवार को गांव लाड़वा व बिशनपुर में आयोजित कार्यक्रम में एम. आजाद अंसारी ने कहा कि भाजपा के विजय रथ के सारथी मुस्लिम समाज के लोग बनेंगे। गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे। 

भाजपा सरकारों की नीतियों से खुश होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान इसरार अली, मदनपाल, इकराम अली, अरविंद त्यागी, गफ्फार, शब्बीर, मेहरचंद नोटियाल, इरशाद अंसारी, मीर हसन, मोहम्मद इमरान अंसारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed