फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP changed the officers of seven assembly constituencies

Saharanpur News: बसपा ने बदले सातों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी

Mon, 15 Jul 2024 05:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
BSP changed the officers of seven assembly constituencies
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और पदाधिकारियों में बदलाव किया है। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने रविवार को नए पदाधिकारियों की सूची जारी की।
विज्ञापन

बेहट विधानसभा में वेदपाल गौतम और राजेश कुमार को प्रभारी, वेदप्रकाश को अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ उपाध्यक्ष, अमित सैनी महासचिव, विनय शर्मा कोषाध्यक्ष और ललित कुमार गौतम सचिव बनाए गए हैं। विधानसभा नकुड़ में सुभाष खुराना और मोहम्मद मेहताब को पभारी, विनोद सहगल को अध्यक्ष, मोहम्मद अखलाक को उपाध्यक्ष, अंकुर चौधरी को महासचिव, आशु राणा को कोषाध्यक्ष और सुखबीर सिंह को सचिव बनाया गया है। सहारनपुर नगर में अनिल धारिया और स्वराज सिंह प्रभारी, प्रताप सिंह अध्यक्ष, डाॅ. अहतेशाम उपाध्यक्ष, अमित माहेश्वरी महासचिव, उस्मान कुरैशी कोषाध्यक्ष और नितिन जाटव सचिव बने हैं।
विज्ञापन

देहात विधानसभा क्षेत्र में करण सिंह और धर्मेंद्र एडवोकेट प्रभारी, डॉ. धर्मेंद्र पेगपाल अध्यक्ष, मोहम्मद इसरार अहमद उपाध्यक्ष, अंकित कुमार महासचिव, अनिल त्यागी कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार सचिव बनाए गए हैं। देवबंद विधानसभा क्षेत्र में चरण सिंह और डाॅ. मुकेश कुमार प्रभारी, सुशील जायसवाल अध्यक्ष, राव फरमान उपाध्यक्ष, चौधरी जसबीर महासचिव, विपिन त्यागी कोषाध्यक्ष और प्रदीप कुमार सचिव बने हैं। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में सुनेश कुमार और शाहरूख खान प्रभारी, राजू पालीवाल अध्यक्ष, इरफान पहलवान उपाध्यक्ष, संजय कश्यप महासचिव, पिंटू त्यागी कोषाध्यक्ष और अतुल भारती सचिव बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह विधानसभा क्षेत्र में नरेंद्र औलरी और अजय कुमार बरसी प्रभारी, सुंदरलाल अध्यक्ष, मोहम्मद नैयर उपाध्यक्ष, चौधरी बलेंद्र महासचिव, विशाल राणा कोषाध्यक्ष और बबलू कुमार सचिन बने हैं। उधर, बेहट में गोर्धन सिंह, नकुड़ में अंकित कुमार, सहारनपुर नगर में जितेंद्र कुमार, देवबंद में दयानंद, देहात में सचिन कुमार, रामपुर मनिहारान में संदीप कुमार और गंगोह में टिंकू कुमार संयोजक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed