फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP candidate Majid Arrapati and alliance candidate Imran Crorepati

Saharanpur News: बसपा प्रत्याशी माजिद अरबपति और गठबंधन प्रत्याशी इमरान करोड़पति

Wed, 27 Mar 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate Majid Arrapati and alliance candidate Imran Crorepati
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी माजिद अली करीब 1.60 अरब रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के पास 5.55 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है। यह खुलासा मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ दिए गए संपत्ति के ब्योरे से हुआ। अब प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा की बारी है, जो बुधवार को पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

माजिद अली ने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है। उसमें उनके पास 92 करोड़ 38 लाख 71 हजार 780 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 55 करोड़ 34 लाख एक हजार रुपये की अचल संपत्ति दर्शाई है। इस प्रकार व्यक्तिगत तौर पर माजिद अली के नाम एक अरब 47 करोड़ 72 लाख 72 हजार 780 रुपये की कुल संपत्ति है। उनकी पत्नी तस्मीम बानो की जो संपत्ति दर्शाई गई है। उसमें एक करोड़ 92 लाख 60 हजार 115 रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास नौ करोड़ 68 लाख 31 हजार 382 रुपये की अचल संपत्ति है। इस प्रकार पत्नी के नाम कुल 11 करोड़ 60 लाख 91 हजार 497 रुपये की संपत्ति है। माजिद के चारों बेटों के पास 25 लाख 35 हजार 802 रुपये की संपत्ति है। इस प्रकार माजिद, पत्नी और बेटों के पास कुल एक अरब 59 करोड 59 लाख 79 रुपये की संपत्ति है। माजिद के पास 11 तोले सोना भी है, जबकि पत्नी के पास दस तोला सोना है।
विज्ञापन


इमरान मसूद के पास इतनी संपत्ति
गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के पास आठ लाख 32 हजार 796 रुपये की चल तथा चार करोड़ 34 लाख 15 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। इस प्रकार अकेले इमरान के पास चार करोड़ 42 लाख 47 हजार 796 रुपये की संपत्ति है। इमरान की पत्नी सायमा मसूद के पास 77 लाख 55 हजार 52 रुपये की चल तथा 33 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इस प्रकार सायमा के पास एक करोड़ दस लाख 55 हजार 52 रुपये की संपत्ति है। इमरान के तीन बच्चों के पास एक लाख 99 हजार 489 रुपये की संपत्ति है। इस प्रकार इमरान, पत्नी और बच्चों के पास कुल पांच करोड़ 55 लाख दो हजार 337 रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इमरान के पास 50 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी के पास एक किलो सोने के जेवर, एक किलो चांदी के जेवर और बर्तन तथा सात लाख रुपये के हीरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों पर हैं मुकदमे
इमरान मसूद 12वीं पढ़े हुए हैं, जबकि माजिद अली साक्षर हैं। इसके अलावा माजिद के पास फॉरच्यूनर और पिस्तौल है। इमरान के पास भी एक पिस्तौल है। दोनों पर कई मामलों में मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed