फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BS Gill became Regional Officer in Saharanpur Railway

सहारनपुर रेलवे में क्षेत्रीय अधिकारी बने बीएस गिल

Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
BS Gill became Regional Officer in Saharanpur Railway
सहारनपुर। रेलवे में क्षेत्रीय अधिकारी बीएस गिल नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को उन्होंने सहारनपुर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। इससे पूर्व वह अंबाला में स्टेशन डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन कई मायनों में खास है। जंक्शन होने के चलते यहां से कई राज्यों के लिए ट्रेनें जाती हैं। करीब 150 ट्रेनों का अप-डाउन में संचालन होता है। अब तो स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की भी तैयारी चल रही है। अंबाला रेलवे में तैनात रहे स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल को सहारनपुर में क्षेत्रीय अधिकारी बनाया गया है। सोमवार को बीएस गिल ने सहारनपुर पहुंचकर क्षेत्रीय अधिकारी पद को संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने अपना कार्यालय, आवंटित आवास देखा। इसके साथ ही स्थानीय रेलवे के अधिकारियों से वार्ता की। उनके सहारनपुर में रहने से रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई चाक चौबंद रही। सहारनपुर में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर पिछले कई महीनों से किसी की नियुक्ति नहीं थी। अब तैनाती होने से रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था से लेकर ट्रेनों का संचालन और बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed