फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother today, purchase of heavy shells and sweets

भैयादूज आज, जमकर हुई गोला और मिठाई की खरीद

Mon, 16 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brother today, purchase of heavy shells and sweets
भैया दूज पर गोले खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली से दो दिन बाद आने वाले भैया दूज के त्योहार को लेकर रविवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई। बहनों ने भाइयों के लिए सूखा नारियल (गोला), मिश्री और मिठाई की खरीद की तो भाइयों ने बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन

40 रुपये सस्ता रहा बीते वर्ष से गोले का दाम
भैया दूज पर बहनों द्वारा भाई का तिलक करके गोला भेंट किया जाता है। गोले का दाम इस बार बीते वर्ष की तुलना में 30 से 40 रुपये कम रहा। मोरगंज के ड्राई फ्रूट्स व्यापारी सुमित माहेश्वरी के मुताबिक बीते वर्ष गोले का थोक भाव 220 रुपये प्रति किलोग्राम तक था, जो इस बार 150 से 170 रुपये रहा। दोपहर पहले तक गोला 150 रुपये प्रति किलो बिका तो उसके बाद 170 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, फुटकर में 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक्री हुई।
विज्ञापन

मिठाई से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स को दी तवज्जो
भैया दूज को लेकर हुई खरीदारी में बहनों ने मिठाई से ज्यादा तवज्जो ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और गजक को तवज्जो दी। घंटाघर के पास मिठाई विक्रेता सुमित मलिक के मुताबिक मिठाई की बिक्री कम रही है, क्योंकि 50 प्रतिशत लोगों ने ड्राई फ्रूट के पैकेट खरीदने में रुझान दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रात: 09 से पूजन का शुभ मुहूर्त
आवास विकास स्थित श्रीहरि मंदिर के पंडित तिलक पाराशर के मुताबिक 16 नवंबर को सुबह 07:06 बजे से द्वितीया तिथि प्रारंभ हो रही है, रात में ही द्वितीया तिथि का समापन रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रात: साढ़े सात बजे से 09 बजे तक राहु काल है। इसके बाद प्रात: नौ बजे से 10 बजे तक बृहस्पति की होरा है, जो मांगलिक कार्यों के लिए लाभदायक है। इसके बाद 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक भी पूजन का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान भैया दूज पूजन लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed