फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother-in-law and sister-in-law raped her, husband gave triple talaq

Saharanpur News: जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Sat, 02 Nov 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law raped her, husband gave triple talaq
गंगोह। नगर निवासी एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और जेठ एवं ननदोई पर जबरन बलात्कार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार महिला का विवाह 20 नवंबर 2022 को दिल्ली निवासी मोइन से हुआ था। विवाह के बाद ससुराल में उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न होने लगा। उसका पति अपने बहनोई की बहन के साथ संबंध बनाकर उसे घर से ले गया। उसे घर में अकेली देखकर उसके जेठ नसीम ने बच्चे को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके ननदोई परवेज ने भी उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पति से इसके बारे में बताया तो पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और तीन बार तलाक कहकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उसे जबरन अलग कर दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed