फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother-in-law and sister-in-law had demanded extortion of Rs 10 lakh from a female doctor, arrested

Saharanpur News: जीजा-साली ने मांगी थी महिला डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law had demanded extortion of Rs 10 lakh from a female doctor, arrested
सहारनपुर। नकुड़ में महिला डॉक्टर को धमकी भरा पत्र भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले जीजा-साली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने प्लॉट खरीदने और डॉक्टर को बर्बाद करने के लिए रंगदारी मांगना स्वीकार किया।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि डॉ. मीनाक्षी सैनी का नकुड़ में अस्पताल है। उनके यहां पर धमकी भरा पत्र डालकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। शुक्रवार को नकुड़ पुलिस नकुड़-अंबेहटा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अंबेहटा की तरफ से आ रहे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी घेराबंदी करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोपाल पुत्र जय सिंह निवासी बीराखेड़ी बताया। जिससे पूछताछ के बाद उसकी साली रीतू पुत्री रामस्वरूप निवासी मोहल्ला बंजारान थाना नकुड़ को भी घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों ने मिलकर महिला डॉक्टर से रंगदारी मांगने का प्लान बनाया। रीतू महिला डॉक्टर के यहां काम करती थी, जिसे डॉक्टर ने दो महीने पहले निकाल दिया था।
विज्ञापन

-------
नौकरी से निकाल दिया तो बना ली रंगदारी की योजना
पूछताछ के दौरान आरोपी गोपाल ने बताया कि नकुड़ में प्लॉट खरीदना था, जिसके लिए उसने सरसावा रोड पर प्लॉट देखा था। इसके लिए रुपयों की जरूरत थी। पांच साल पहले आरोपी और उसकी पत्नी भी उसी अस्पताल में नौकरी करते थे। हालांकि बाद में उन्होंने छोड़ दी थी। करीब दो माह पहले अस्पताल संचालक ने गोपाल की साली रितू को भी नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद जीजा-साली ने मिलकर डॉक्टर को बर्बाद करने की योजना बनाई। 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के लिए डाक से धमकी भरा पत्र भेजा। आरोपी ने कहा था कि रंगदारी देनी है तो अस्पताल गेट पर चार तिरंगे झंडे लगा देना। दूसरे पत्र में दो तिरंगे हटाने के लिए कहा था। ढाई लाख के चार पैकेट बनाकर बैग में रखकर टॉर्च लेकर बिना मोबाइल व ईयरफोन लेकर बुलाया। पत्र में छह जगह बताई थी। इनमें से एक जगह पर एक पन्नी में एक कागज रखा मिलेगा, जिसे पढ़कर आना। एक जगह पर पेपर रखने जा रहा था कि पुलिस ने देख लिया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed