फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother-in-law and brother-in-law riding a bike died due to collision with an unknown vehicle

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law riding a bike died due to collision with an unknown vehicle
फतेहपुर थाने में शोकाकुल बैठा मृतक सुरेश का बेटा अश्वनी मध्य में। संवाद
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बाईपास के बड़कला फ्लाईओवर के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ देहरादून से दवाई लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सुरेश सैनी (52) पुत्र बुद्ध निवासी ग्राम अंती थाना खतौली अपने रिश्ते के साले वेदपाल (42) पुत्र हरपाल सैनी निवासी तिस्सा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर एक बाइक पर और दो साथी बृजपाल निवासी तिस्सा और कृष्णपाल निवासी अंती दूसरे बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। रात पौने 11 बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में बड़कला फ्लाईओवर के पास सुरेश की बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। जिसमें सुरेश और वेदपाल की मौके पर ही मौत हो गई। इनसे कुछ आगे जा रहे बृजपाल को जब सुरेश की बाइक नहीं दिखी तो उन्होंने मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर वह उन्हें तलाशते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन थाने पहुंचे। सुरेश के बेटे अश्वनी ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन हैं। छोटे दोनों भाई बहन अविवाहित हैं। उनके पिता खेती करते थे। वेदपाल के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां तथा एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 16 साल तथा सबसे छोटी आठ साल की है। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed