फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother-in-law and brother-in-law died after being hit by a train in Saharanpur

यूपी में बड़ा हादसा: ट्रेन से कटकर जीजा-साले की मौत, एक का पैर कटा; ट्रैक पर क्यों बैठे थे अरमान और सिकंदर?

Mon, 22 Dec 2025 11:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 22 Dec 2025 11:18 PM IST
सार

मालगाड़ी की आवाज सुनकर भी युवक रेलवे ट्रैक से अलग नहीं हुए। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि दो युवक नशे में तो नहीं थे।

विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law died after being hit by a train in Saharanpur
घायल को लाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सहारनपुर स्थित पेपर मिल फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक यात्री का रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर कट गया। जीआरपी और सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना का पता लगने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर बैठे थे अरमान और सिकंदर
पहली घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। पेपर मिल रेलवे फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर दो युवक बैठे थे। इसी बीच सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक कट गए। मालगाड़ी के नीचे आते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। मालगाड़ी से दो युवकों के कटने की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक बुरी तरह से कटे हुए थे। दोनों की पहचान अरमान (22) व सिकंदर (23) निवासी गांव शेखपुरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, जिनको मालगाड़ी आने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्प्ताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। अरमान सिंकदर का जीजा था। दोनों की शादी हो गई थी। दोनों को एक-एक बच्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज का पैर फिसलने से हुआ हादसा
वहीं, दूसरी घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ते समय मनोज चौहान निवासी देवबंद का पैर फिसल गया। दोनों पैर प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गए। ट्रेन को रोककर मनोज को अन्य यात्रियों ने बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों और घायल के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए।

विज्ञापन

नशे में तो नहीं थे युवक
मालगाड़ी की आवाज सुनकर भी युवक रेलवे ट्रैक से अलग नहीं हुए। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि दो युवक नशे में तो नहीं थे। क्योंकि लोको पायलट ने ट्रैक पर बैठे युवक को देखकर होरन बजाया। उसके बाद भी युवक ट्रैक से नहीं हिले। 

खतरे में डाल रहे जिंदगी
अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच बैठे युवकों का फोटो प्रकाशित किया था। दो अलग-अलग फोटो छापे थे। इसमें एक पटरी पर बैठा था, जबकि चार युवक ट्रैक के बीचों-बीच बैठे थे। युवक जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed