फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken sleep after the death of 10 officers

10 मौत के बाद टूटी अफसरों की नींद

Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Broken sleep after the death of 10 officers
स्वास्थ्य अधिकारियों से उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  देवबंद में बुखार से 10 लोगों की मौत के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया स्वास्थ्य विभाग आखिर जाग गया है। शुक्रवार को सहारनपुर से देवबंद पहुंची स्वास्थ्य टीम ने बुखार पीड़ित 32 लोगों के खून के नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन


साथ ही पोलियो अभियान की तर्ज पर 36 टीमें बनाकर सर्वेक्षण के लिए घर-घर भेजी गई हैं। टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी लोगों को बुखार से बचाव की जानकारी देने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


 बुखार के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने ब्लाक सभागार में गोष्ठी का आयोजन भी किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के जनपदीय सलाहकार वेक्टर जनित रोग डा. ओपी वर्मा ने गणमान्य लोगों व अधिकारियों को बुखार से निपटने के प्रभावी उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में तहसीलदार आलोक गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा, ईओ पवन कुमार, नगरपालिका के जेई महेश कुमार राहुल, सभासद अब्दुल कादिर, हरिओम सिंघल, सुधीर गर्ग बबली, जर्रार बेग, फैसल नूर शब्बू आदि मौजूद रहे।

 स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सीएचसी द्वारा 36 टीमें बनाकर घर-घर भेजी गई हैं। जो पोलियो की तर्ज पर सर्वेक्षण कर रही हैं। टीम ने दो दर्जन से अधिक घरों की छतों, टैंक, कूलर आदि में एकत्रित पानी को फिंकवाया। साथ ही रोगियों की स्लाइड भी बनाई गई। 

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि टीम में जिला मलेरिया अधिकारी शिवांश गौड़, डा. आरसी टंडन, मलेरिया निरीक्षक मनोज कौशिक आदि शामिल रहे।  टीम ने डेंगू समेत अन्य बुखार के लक्षणों व बचाव हेतु हैंडविल भी लोगों को बांटे।
 
जिले से पहुंची पैथोलॉजी टीम ने बुखार से पीड़ित रोगियों के खून के 32 नमूने एकत्र किए। इनमें डा. डीके जैन के यहां से 9, भारत चैरिटेबल ट्रस्ट से 3, डा. अनुज गोयल के यहां से 3 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 17 नमूने शामिल हैं। जांच उपरांत ही कहा जा सकेगा कि उक्त लोगों को डेंगू है अथवा कोई और बुखार। 

 उधर, मच्छरों के एकाएक बढ़े प्रकोप को देखते हुए नगरपालिका ने भी मच्छरजनित रोगों से बचाव हेतु अभियान शुरू कर दिया है। नगर में फॉगिंग कराने के साथ ही नालों में एंटी लार्वा डाला जा रहा है, ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।


शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी पवन कुमार की देखरेख में सफाई निरीक्षक सतेंद्र धीराणा की टीम ने नगर में बह रहे कई गंदे नालों में एंटी लार्वा डाला। साथ ही कीटनाशक दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed