Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken railings of culverts are inviting accidents

Saharanpur News: पुलियाओं की टूटी रेलिंग दे रही हादसों को दावत

Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Broken railings of culverts are inviting accidents
गांव डाड़ल रजबहे से होकर गुजरने वाले सड़क मार्ग की टूटी पुलिया की रेलिंग। संवाद - फोटो : हाईवे पर खुले शराब ठेके के बाहर जमा लोग।
मिर्जापुर। तीन राज्यों को जोड़ने वाले कासमपुर मार्ग एवं शिवालिक तलहटी में बसे गांव डाडल को जाने वाले मुख्य मार्ग की पुलिया के दोनों ओर की सीमेंट की टूटी रेलिंग हादसों को दावत दे रही है। ग्रामीणों ने उक्त पुलिया की रेलिंग की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें, कि गत रविवार को गांव रायपुर से पहले पूर्वी यमुना नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड के बाद बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। दो ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। गांव रायपुर से गंदेवड़ तक सात किमी लंबी नहर के किनारे से ही हथनीकुंड-गंदेवड सड़क मार्ग गुजर रहा है। यदि इस नहर के किनारे गार्डिंग होती तो बाइक सवार की जान बच सकती थी। इसी तरह छह किमी लंबे मिर्जापुर-डाडल मार्ग पर 50 साल पहले बड़कला नदी पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

यह मार्ग खुवासपुर, हिंदूवाला, रामपुर, बड़कला आदि गांवों को भी जोड़ता है। दूसरी ओर तीन राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड को जोड़ने वाले गांव कासमपुर, फैजाबाद, हतनीकुण्ड बैराज के सड़क मार्ग की पुलिया के दोनों गार्डिंग न होने से लगातार दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चौधरी तालिब चौधरी, ग्राम प्रधान कासमपुर सतीश कुमार, भाकियू (लोकशक्ति) जिलाध्यक्ष ठाठ सिंह राणा, ग्राम प्रधान फैजाबाद इनायत चौधरी आदि का कहना है टूटी रेलिंग से कई भैंसें पुलिया से नीचे गिरकर मर चुकी हैं। पुलिया की सीमेंट की रेलिंग बनवाने की मांग की है।

- दो वर्ष पूर्व सभी रजबहों की पुलिया का बजट स्वीकृत कराकर मरम्मत कराई गई थी, लेकिन ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों से पुलियाओं की रेलिंग टूट गई है। इनकी जल्द ही प्रस्ताव बनवाकर मरम्मत कराई जाएगी। - ओपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed