फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brilliant show wrestlers wager screw

पहलवानों ने दिखाए दांव

Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Brilliant show wrestlers wager screw
प्रतियोगिता का उद्घाटन।
सहारनपुर के बेहट में दिवंगत पहलवान नौशाद उर्फ काला की याद में सोमवार को कस्बे में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड के पहलवानों ने खूब दांव पेंच दिखाए।
विज्ञापन


आनंद बाग में आयोजित इस दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ सपा नेता अली खान ने फीता काटकर किया। कहा कि दंगल हमारी संस्कृति से जुड़े है। दंगल जहां मनोरंजन का भरपूर साधन वहीं इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
विज्ञापन


दंगल में पहले दिन शुरूआती कुश्ती सलमाल और बबलू के बीच हुई। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरी कुश्ती मुजफ्फरगनर के पहलवान एवं खेड़ी के सारिक बीच 12 मिनट की कुश्ती का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांच से भरपूर यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती उत्तराखंड के कलियर निवासी पहलवान साजिद और बेहट के अदनान के बीच हुई। इसमें चार मिनट में अदनान ने साजिद को चित्त कर दिया। 


 चौथी कुश्ती राहुल बागपत एवं उत्तराखंड के रुड़की निवासी कुर्बान के बीच हुई। पांच मिनट की इस कुश्ती में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। इस मौके पर दंगल कमेटी के अकरम पहलवान, इसरार पहलवान, फारूख कुरैशी, कासिम कुरैशी, असलम,  पन्नू, परवेज के अलावा सईद मंसूर, फरमान खान, आरिफ मंसूर, मुर्शद कुरैशी आदि की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed