फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bright gift pack market, 50% jump in business

चमका गिफ्ट पैक बाजार, कारोबार में 50 फीसदी उछाल

Thu, 28 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bright gift pack market, 50% jump in business
सहारनपुर। दीपावली पर मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी तो गिफ्ट भी दिए जाएंगे। सूखे मेवे और जूस वाले गिफ्ट पैक की ज्यादा डिमांड है। बीते वर्ष के मुकाबले कारोबार में 50 प्रतिशत उछाल बताया जा रहा है। बाजार में आई चमक से कारोबारियों भी चेहरे खिले हैं तो गिफ्ट पैकों का पहले ही स्टाक मंगा लिया है।
विज्ञापन

चूंकि दीपावली का त्योहार 04 नवंबर को है, इस लिहाज से मोरगंज बाजार और अन्य स्थानों पर थोक विक्रेताओं के यहां भीड़ लगी है। त्योहार पर हर व्यक्ति अपने मित्रों और रिश्तेदारों के यहां मिठाई या गिफ्ट पैक पहुंचाकर खुशियां मनाता है। इसी के चलते दीपावली से पहले गिफ्ट पैक का बाजार खिल उठा है। शहर के कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, दिल्ली रोड, देहरादून रोड आदि स्थानों पर फुटकर विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर गिफ्ट पैक सजा रखे हैं। ग्राहक भी इन दुकानों पर पहुंचकर मनपसंद गिफ्ट पैक देख रहे हैं। वहीं, जूस वाले कई गिफ्ट पैक ऐसे हैं, जो स्टाक में नहीं बच रहे हैं और उनकी बिक्री सबसे ज्यादा हो गई है। इनमें कई ब्रांडेड कंपनियों के भी गिफ्ट पैक शामिल हैं। कारोबारियों द्वारा कंपनी से और माल मंगाने को डिमांड भेजी जा रही है, लेकिन डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। गिफ्ट पैकों की बिक्री में उछाल के साथ ही सूखे मेवों की डिमांड भी बढ़ी है। ड्राई फ्रूट्स कारोबारी राजीव कुमार का कहना है कि पिस्ता, बादाम, काजू और किशमिश की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग भी कराई
राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने गिफ्ट पैकों की एडवांस बुकिंग भी कराई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 200 से 350 रुपये वाले गिफ्ट पैक की डिमांड है। किसी ने 100 तो किसी ने 200 गिफ्ट पैक थोक विक्रेताओं के यहां से बुक करा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई वाले भी कर रहे तैयारी
गिफ्ट पैक की जगह मिठाई का भी दीपावली पर काफी वितरण किया जाता है। इसी कारण मिठाई कारोबारियों ने भी त्योहार को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। मिठाई तैयार कराई जा रही हैं तो डिब्बे आदि बारदाना भी मंगाकर रख लिया है। ऑर्डर पर मिठाई तैयार करने वाले गौरव अरोड़ा कहते हैं कि बीते साल के मुकाबले इस बार ज्यादा ऑर्डर आ रहे हैं।

गिफ्ट पैकों के दाम
ब्रांडेड कंपनी के गिफ्ट पैक डिस्ट्रीब्यूटर तरंग राठी और आयुष गुप्ता ने बताया कि उनके यहां 150 से 500 रुपये तक कीमत के गिफ्ट पैक की बिक्री हो रही है। सबसे ज्यादा डिमांड 200 से 300 रुपये कीमत वाले गिफ्ट पैक की है। इसमें बिस्किट, जूस, केक और टॉफी शामिल हैं। इसके अलावा चॉकलेट के भी विशेष गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। इन्होंने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार 50 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed