फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bridge closed today Dmola

आज से ढमोला का पुल बंद

Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bridge closed today Dmola
ढमोला पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर के विश्वकर्मा चौक स्थित ढमोला का पुल सोमवार की आधी रात के बाद मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। मंगलवार से मरम्मत शुरू करा दी जाएगी और लगभग 15 दिन तक मरम्मत का कार्य चलेगा। 
विज्ञापन


जर्जर हो चुके विश्वकर्मा चौक स्थित ढमोला पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार से शुरू कराया जा रहा है। इसके लिए पुल से होकर जाने वाले रास्ते को सोमवार की रात से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोर्ट रोड की ओर से बाजोरिया रोड की ओर जाने वाले लोगों के लिए परेशानी होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि ढमोला पुल के मुख्य पुल के नजदीक ही छोटा पुल है। जिस पर दुपहिया वाहन एवं पैदल आसानी से जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चार पहिया वाहनों को कोर्ट रोड से घंटाघर होकर देहरादून रोड होते हुए बाजोरिया रोड तक पहुंचना होगा। जबकि मुजफ्फरनगर की ओर से कोर्ट रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी परेशानी होगी। उन्हें बाजोरिया रेलवे पुल की ओर से होकर ही शहर में आना पड़ेगा। 


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके त्यागी ने बताया कि इस पुल पर ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य किया जाना है, जो काफी जर्जर हालत में हैं। इसके लिए 3 जनवरी से पुल को बंद किया गया है। कार्य शीघ्रता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed