{"_id":"63cadbd1fe93c9028c031482","slug":"bridge-built-on-dhamola-river-officers-kept-sleeping-saharanpur-news-c-14-1-86683-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ढमोला नदी पर बना दिया पुल, सोते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ढमोला नदी पर बना दिया पुल, सोते रहे अधिकारी
Fri, 20 Jan 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सराय में ढमोला नदी पर बनाया जा रहा पुल
सहारनपुर। शहरी क्षेत्र में नदियों के तटों पर कब्जे लगातार जारी हैं, जिनको रोकने में सिंचाई विभाग के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। किसी व्यक्ति ने नगर क्षेत्र में ढमोला नदी पर पुल का 90 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया है, लेकिन सिंचाई विभाग को भनक तक नहीं लगी। अब पता चलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने टीम भेजकर मौके का मुआयना कराया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। ढमोला नदी शहरी क्षेत्र में करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करती है। शहरी क्षेत्र में ढमोला नदी के तटों की जमीन सिंचाई विभाग की है। नदी के तटों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। यहां तक कि कॉलोनियां तक काटी जा चुकी हैं।
गिल कॉलोनी जैसे पॉश क्षेत्र में भी नदी की भूमि पर बड़े भवन बन चुके हैं और डेयरियां तक संचालित की जा रही हैं। अब लोगों ने तटों को छोड़कर नदी पर भी निर्माण शुरू कर दिए हैं।
नगर क्षेत्र के गांव सराय में बीते एक माह से ढमोला नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का निर्माण किसी व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नदी से पश्चिम दिशा की कॉलोनियों में जमीनों के दाम अधिक हैं, जबकि नदी पार करते ही पूर्व क्षेत्र की जमीनों के दाम इसलिए कम हैं, क्योंकि उक्त जमीनों का रास्ता जनता रोड पर निकलता है। उक्त जमीनों के दाम बढ़ाने के लिहाज से पुल का अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए सिंचाई विभाग की अनुमति तक नहीं ली गई है।
विज्ञापन
करीब 15 फीट चौड़ा और करीब 70 फीट लंबा बनाया जा रहा यह पुल अधिक पानी आने पर कभी भी हादसे की वजह बन सकता है। हैरानी की बात यह है कि पुल का निर्माण एक माह से चल रहा है, लेकिन सिंचाई विभाग को पता तक नहीं चला। बताए जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी अब हरकत में आए हैं।
-- -- -- -- -
अधिशासी अभियंता के निर्देश पर हमने विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मुआयना कराया है। मौके पर पुल का निर्माण होता मिला है, लेकिन शहरी क्षेत्र में नदियों की जिम्मेदारी नगर निगम की भी है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की जाएगी और जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विनोद कुमार, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग।
-- -- --
नदियों पर मालिकाना हक सिंचाई विभाग का है और कार्रवाई करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। नगर निगम नदियों को स्वच्छ बनाने और अन्य कार्य कर सकता है। जरूरत पड़ने पर सिंचाई विभाग को जेसीबी आदि मशीन भी उपलब्ध करा सकता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति नदी पर जबरन पुल आदि बना रहा है तो उसको रोकना सिंचाई विभाग का काम है।
- राजेश यादव, अपर नगर आयुक्त।