फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bride's uncle dies due to bee bite

मधुमक्खियों के काटने से दुल्हन के चाचा की मौत

Sun, 27 Feb 2022 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bride's uncle dies due to bee bite
मातम में बदली शादी की खुशियां
विज्ञापन

आनन फानन में फेरे कराकर दुल्हन को किया विदा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर के गांव हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला गांव में दुल्हन के चाचा की मधुमक्खी के झुंड के काटने से मौत हो गई। यह खबर जैसे ही घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। आनन फानन में विवाह की रस्मों को पूरा कर गमगीन माहौल में दुल्हन को विदा किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव हैदरपुर उर्फ हिंदू वाला निवासी ऋषिपाल (45) पुत्र राधेलाल की भतीजी रेशमा की बरात गांव में आई हुई थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। दोपहर दो बजे ऋषिपाल बरात को खाना खाने के लिए बुलाने जा रहा था कि अचानक प्राथमिक विद्यालय के पास एक पेड़ पर से मधुमक्खी के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। उसने अपने को काफी बचाने की कोशिश की परंतु मधुमक्खियों ने उसको काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं आदि कर किसी तरह उसे मधुमक्खियों के झुंड से बचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ऋषिपाल की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। शादी वाले जिस घर से कुछ देर पहले बाजे और हंसी ठिठोली की आवाजें आ रही थी, वहां करुण चित्कार गूंजने लगी। विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

आनन फानन में फेरों की रस्म पूरी कर दुल्हन को गमगीन माहौल में विदा किया गया। बताया जाता है कि ऋषिपाल मजदूरी करके गुजर बसर करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed