फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brick kilns running indiscriminately, damaging the environment

नगरों में धड़ल्ले से चल रहे ईंट भट्ठे, पर्यावरण को पहुंचा रहे नुकसान

Tue, 29 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Brick kilns running indiscriminately, damaging the environment
शहरी क्षेत्र में चलता ईंट भट्ठा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) ने नगर क्षेत्रों तथा वन परिक्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों को अन्य जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। उसके बाद भी नगर पालिकाओं के साथ ही निगम क्षेत्रों में भी ईंट भट्ठे धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देेखते हुए एनजीटी ने करीब तीन माह पहले नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्रों तथा वन परिक्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों को बाहर शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। जिससे वनस्पति और लोग भट्ठों से निकलने वाले धुएं से सीधे तौर पर प्रभावित ना हो। एनजीटी के आदेश के अनुपालन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से नगर निगम और नगर पालिकाओं को पत्र लिखकर उनके क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठोें को चिह्नित करते हुए सूची सौंपने को कहा गया था, लेकिन अभी तक सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। नतीजा यह है कि वर्तमान में नगर पालिकाओं यहां तक की नगर निगम क्षेत्र में भी ईंट भट्ठे लगातार जहरीला धुआं उगल रहे हैं। कई भट्ठे आबादी और वन परिक्षेत्रों के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन

भूमि को भी कर रहे बंजर
ईंट भट्ठा स्वामी भट्ठे की स्थापना के साथ ही आसपास के किसानों के खेतों की मिट्टी खरीद लेते हैं। इसके बाद वह उपजाऊ खेतों से आठ से दस फुट तक गहरी मिट्टी उठाकर उससे ईंटें बनाने का कार्य करते हैं। इससे जमीनों की उपजाऊ क्षमता खत्म हो रही है। जनपद में ईंट भट्ठे क्षेत्रों में यह स्थिति आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों को बाहर शिफ्ट करने के आदेश हैं। इस संबंध में आठ अक्टूबर 2020 को नगर निगम और नगर पालिकाओं केे पत्र लिखकर ईंट भट्ठों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। मगर ज्यादातर जगहों से अभी तक सूची नहीं आई है। जल्द रिमाइंडर भेजा जाएगा।
एसआर मौर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed