फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bribery case: CO's presenter used to go to the complainant's house

रिश्वत प्रकरण: शिकायतकर्ता के घर जाता था सीओ का पेशकार

Sun, 27 Aug 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: CO's presenter used to go to the complainant's house
-- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी मिले हैं कई साक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एससी-एसटी एक्ट के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए नकुड़ सीओ के पेशकार के पकड़े जाने के मामले में सीसीटीवी की फुटेज को भी जांच में शामिल कर ली गई है। शिकायतकर्ता के मकान के बराबर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी पेशकार उसके घर कई बार आता-जाता नजर आ रहा है।
इस मामले में सीओ नकुड़ नीरज सिंह और पेशकार हरपाल के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने की इंस्पेक्टर ऊषा तोमर कर रही हैं। इस मामले में वादी के बयान दर्ज हो चुके और कई अहम साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि मामले सीओ और उनके पेशकार के खिलाफ सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन


यह था मामला

थाना सरसावा के गांव अहमदपुर निवासी महेश कुमार ने मामले में एंटी क्रप्शन विभाग से शिकायत की थी। बताया था कि एससी-एसटी एक्ट का झूठा मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें सीओ नकुड़ के कार्यालय में तैनात दरोगा हरपाल मामला खत्म करने के लिए 80 हजार रुपये मांग रहा है। इसकी शिकायत के बाद एंटीक्रप्शन सहारनपुर और मेरठ की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने सीओ नकुड़ के कार्यालय में महेश कुमार से 50 हजार रुपये लेते हुए पेशकार हरपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामले की जांच चल रही है। इसमें वादी के बयान दर्ज हो चुके हैं। अन्य अहम साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी जांच में शामिल की गई है। जल्द अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।----सुभाष सिंह, प्रभारी थाना एंटीक्रप्शन सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed