{"_id":"67ab9bb01dd167ffe203a4e4","slug":"boxing-competition-starts-today-players-from-18-divisions-will-gather-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-142400-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से, जुटेंगे 18 मंडलों के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से, जुटेंगे 18 मंडलों के खिलाड़ी
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता 12 से 15 फरवरी तक चलेगी। क्षेत्रीय खेल अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा के दिशा निर्देशन में होने वाली प्रतियोगिता में सभी 18 मंडलों के चुनिंदा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन मंडलों में सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूटधाम बांदा, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, बरेली, बस्ती, अयोध्या, देवीपाटन गोंडा, झांसी, अलीगढ, आजमगढ़, विंध्याचल, कानपुर, गोरखपुर शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार और 12 निर्णायक रहेंगे।
-- -- --
प्रतियोगिता के लिए उर्वि राठी का चयन
फोटो समाचार
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित आशा मॉडर्न स्कूल की आठवीं की छात्रा उर्वि राठी का चयन प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य श्यामली गुप्ता ने बताया कि उर्वि अव्वल दर्जे की खिलाड़ी है, जो पूर्व में भी अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक जीत चुकी है। उसका चयन 43 किलोग्राम भार के लिए हुआ है। उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में पदक जीतकर जनपद और स्कूल का नाम रोशन करेगी।