{"_id":"687d35942a5d5db0210f7c69","slug":"both-legs-of-a-factory-worker-were-cut-off-relatives-said-it-was-a-conspiracy-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-154470-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फैक्टरी में कर्मचारी के दोनों पैर कटे, परिजनों ने बताया साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फैक्टरी में कर्मचारी के दोनों पैर कटे, परिजनों ने बताया साजिश
विज्ञापन
- थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक फैक्टरी का मामला
- मशीन में कमी आने पर ठीक कर रहा था मजदूर, एक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक हेल्थ केयर कंपनी में मशीन को ठीक करते समय कर्मचारी के दोनों पैर कट गए। परिजनों ने कंपनी मालिक और एक अन्य व्यक्ति पर कर्मचारी से जबरदस्ती मशीन ठीक कराने का आरोप लगाया है। साथ ही हत्या की साजिश रचने की आशंका जताई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। मनोहरपुर निवासी सोमलता ने बताया कि बेटा नीरज एक अन्य व्यक्ति के साथ हेल्थ केयर कंपनी में काम करते हैं। काम करते समय मशीन में अचानक तकनीकी कमी आई। आरोप है कि मशीन को ठीक करने के लिए मिस्त्री नहीं बुलाया गया। कंपनी मालिक व एक अन्य व्यक्ति ने कर्मचारी नीरज को मशीन ठीक करने के लिए कहा। आरोप यह भी है कि नीरज मशीन की खराबी ठीक करने के लिए जैसे ही अंदर गया।
इसी दौरान मशीन को चालू कर दिया गया। इससे नीरज के दोनों पैर मशीन में फंसकर कट गए। आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशीन को बंद किया। कर्मचारी के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मारने के इरादे से मशीन को जानबूझकर चलाया गया। थाने में परिजनों ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर विजय के खिलाफ केस दर्ज किया।