फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Booster dose campaign started, 1,344 vaccinated on first day

बूस्टर डोज अभियान शुरू, पहले दिन 1,344 ने लगवाया टीका

Fri, 15 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Booster dose campaign started, 1,344 vaccinated on first day
सहारनपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुक्रवार से 75 दिवसीय बूस्टर (प्रीकॉशन) डोज अभियान शुरू किया है, जो 30 सितंबर 2022 तक चलेगा। पहले दिन 172 बूथों पर टीकाकरण हुआ, जिन पर 1,344 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन

बूस्टर डोज अभियान का उद्घाटन शुक्रवार को नगर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर किया, साथ ही उन्होंने खुद भी बूस्टर डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि कोविड टीका असरदार है, जिसे लगवाकर लोग समझदारी का परिचय दें। उन्होंने कोविड टीके केे कोरोना से बचाव के लिए असरकारक बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगने के छह माह के बाद बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है। इसलिए लोग छह माह पूर्ण होने के बाद ही टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि 75 दिवसीय अभियान के तहत बूस्टर डोज नि:शुल्क समस्त कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर लगाई जा रही है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय यादव, डॉ. आदित्य पाल सैनी, अपर शोध अधिकारी अरविंद, पवन, अरशद बेग, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना के आठ संक्रमित मिले, 43 सक्रिय मरीज
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पांच संपर्क में आए हुए हैं, जबकि तीन नए मरीज हैं। ज्यादातर मरीज शहर के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक मरीज ठीक भी हुआ है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 43 सक्रिय मरीज हो गए हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने कोरोना से बचाव के लिए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील लोगों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed