{"_id":"5b182b684f1c1bfa6e8b67f8","slug":"bomb-disposal-squad-khangla-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम निरोधक दस्ते ने खंगाला रेलवे स्टेशन का कोना-कोना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम निरोधक दस्ते ने खंगाला रेलवे स्टेशन का कोना-कोना
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जांच करता बम निरोधक दस्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाए जाने की लश्कर-ए-तैयबा के नाम से दी गई धमकी के बाद बुधवार को मेरठ से आए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की टीम स्टेशन परिसर में चेकिंग करती रही। ट्रेनों के साथ संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई है। देर शाम तक किसी तरह की वस्तु न मिलने पर रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रेलवे प्रशासन लश्कर-ए-तैयबा एरिया कमांडर जम्मू एंड कश्मीर के नाम से एक जून को पत्र मिला था। जिसमें छह जून को सहारनपुर एवं हापुड़ रेलवे स्टेशन को उड़ाए जाने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा 8 जून को मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी।
इस धमकी के बाद एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया तथा सहारनपुर स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा तथा जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद मंगलवार की शाम को ही मेरठ से बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वाड की टीम सहारनपुर स्टेशन पहुंच गई।
विज्ञापन
मंगलवार से ही रेलवे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। डॉग स्क्वाड के साथ भारी पुलिस बल स्टेशन पर तैनात रही। बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वाड ने स्टेशन का कोना-कोना छान मारा। स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों की सघन तलाशी ली गई।
स्टेशन पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की गई। उनकी तलाशी ली गई। रात आठ बजे तक चेकिंग अभियान जारी रहा, लेकिन किसी के हाथ न तो कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली ।
जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि चेकिंग अभियान रात तक जारी रहेगा। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लेकिन लापरवाही नहीं बरती जाएगी। डॉग स्क्वाड तथा बम निरोधक दस्ता अभी स्टेशन पर ही मौजूद है। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।