फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Body of youth was found hanging from tree in garden under suspicious circumstances in Saharanpur

Saharanpur: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, परिवार का इकलौता बेटा था हसीन, हत्या की आशंका

Wed, 31 Jan 2024 11:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में लटका मिला। बताया गया कि हसीन परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Body of youth was found hanging from tree in garden under suspicious circumstances in Saharanpur
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर के गांव बेगपुर नौगांवा में पेंटर का काम करने वाले हसीन (18) पुत्र खुर्शीद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम पर भेजा। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि आठ बजे हसीन ने अपने घर चाचा फूजा को फोन किया कि गांव शाहपुर के पास बाग में उसे तीन चार बदमाशों ने घेर लिया है। इसके बाद फोन कट गया। उसकी इतनी बात सुनते ही परिजन उधर की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने बताए स्थान पर उसे काफी ढूंढा लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन

उनके द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद इंस्पेक्टर बेहट योगेश शर्मा एवं कोतवाली मिर्जापुर के कार्यवाहक प्रभारी मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गांव के दूसरी तरफ एक बाग में हसीन का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सीओ बेहट शशिकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

सीओ ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिजन हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन

परिवार का इकलौता बेटा था हसीन
मृतक हसीन घर में इकलौता बेटा था। जैसे-तैसे उसकी और उसके पिता की मजदूरी से ही घर की गुजर बसर चल रही थी। उसकी मां का चार वर्ष पूर्व बीमारी के चलते देहांत हो गया था। उसकी दो बड़ी बहन हैं, जिनमें से एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन आयशा की शादी की तैयारी चल रही थी। भाई की मौत के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed