{"_id":"69cadd61c448f3fcae0cc630","slug":"body-of-young-hosiery-businessman-found-hanging-from-fan-at-home-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172401-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर में पंखे से लटका मिला युवा होजरी कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर में पंखे से लटका मिला युवा होजरी कारोबारी का शव
Tue, 31 Mar 2026 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ का फाइल फोटो।
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहमदार में युवा होजरी कारोबारी मोहम्मद कैफ (18) ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक परिवार में चल रहे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला शाहमदार निवासी तौफीक अहमद ने बताया कि बेटा मोहम्मद कैफ रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक जब कैफ कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।
दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया, जहां पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया, लेकिन समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कैफ होजरी के कपड़ों का काम करता था, जबकि उसके पिता कबाड़ी का व्यवसाय करते हैं। पिता ने आरोप लगाया है कि परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद के चलते उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह तनाव में था। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट हो सकेगा।