फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Body of missing teenage girl found in Ganga Canal; murder alleged.

Saharanpur News: लापता किशोरी का शव गंगनहर में मिला, हत्या का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Body of missing teenage girl found in Ganga Canal; murder alleged.
बड़गांव थाने पर पुलिस के समक्ष विरोध दर्ज कराते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
बड़गांव। तीन दिन पहले लापता हुई गांव बेलड़ा निवासी अंतिम (15) का शव गांव बडूली के पास गंग नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम परिजनों के साथ थाने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पिता मुनेश के अनुसार, आठ जुलाई को सुबह 11 बजे अंतिम घर से लापता हो गई थी। देर शाम तक न मिलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नौ जुलाई को अंतिम की चप्पल बेलड़ा में गंगनहर के पुल के नीचे पानी में मिली थी। उस वक्त पुलिस ने माना था कि किशोरी की नहर में डूबने से मौत हो गई होगी। यही मान कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने शव को नहर में उतराता देखा। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से की गई बेटी की हत्या : पिता
शाम करीब छह बजे अंतिम के पिता मुनेश अन्य परिजन बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि एक मुस्लिम युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से नहर में धक्का देकर बेटी की हत्या कर दी। सीओ देवबंद अमित सिंह और जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार भड़ाना ने घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक रोहित त्यागी, रुद्र मिश्रा जिला सहसंयोजक, अजय प्रजापति नगर संयोजक, विशाल त्यागी नगर सुरक्षा प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ किमी दूर मिला शव
पुलिस के अनुसार, अंतिम की चप्पल बृहस्पतिवार को बेलड़ा नहर पुल के पास मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को जहां पर शव मिला, दोनों के बीच की दूरी करीब आठ किमी है। पुलिस को आशंका है कि शव वहां से बहता हुआ यहां तक पहुंचा है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल आदि खंगाल रही है।

जिस युवक पर आरोप है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। - अमित सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed