{"_id":"5f04ae598ebc3e42e463aa10","slug":"body-of-missing-old-man-found-trapped-in-bridge-of-ganga-canal-saharanpur-news-mrt4900103146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता वृद्व का शव गंग नहर के पुल में फंसा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता वृद्व का शव गंग नहर के पुल में फंसा मिला
विज्ञापन
लापता वृद्ध का शव गंग नहर के पुल में फंसा मिला
नानौता (सहारनपुर)। सोमवार की रात में ग्राम जंधेड़ी में स्थित गंग नहर पुल में 65 वर्षीय वृद्ध का शव फंसा होने की सूचना मिली। शव की पहचान तीन दिन पूर्व लापता खानकाह चौकी थाना देवबंद निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार की रात में क्षेत्र के ग्राम जंधेड़ी स्थित रेलवे पुल के नीचे से होकर बह रही गंग नहर में एक वृद्ध व्यक्ति का शव फंसा होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गंगनहर में मिले शव की पहचान 65 वर्षीय अजब सिंह निवासी खानकाह चौकी थाना देवबंद के रूप में हुई। उक्त वृद्ध व्यक्ति तीन दिन से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी देवबंद थाने में दर्ज है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने इसकी जानकारी थाना देवबंद और मृतक अजब सिंह के परिजनों को दी। वृद्ध की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।