फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Board examinations are being affected by the examination of council schools

बोर्ड परीक्षाओं से प्रभावित हो रही परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Board examinations are being affected by the examination of council schools
सहारनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर माली में छह शिक्षक कार्यरत हैं और सभी शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है, इससे विद्यालय में चल रही वार्षिक परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। यह केवल उदाहरण मात्र है। जनपद में अनेक ऐसे विद्यालय हैं, जहां के ज्यादातर शिक्षकों को यूपी बोर्ड परीक्षाओं में लगाया गया है। केवल एक शिक्षक और कईं जगह शिक्षा मित्र के भरोसे विद्यालय की व्यवस्था छोड़ दी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं 22 मार्च से चल रही हैं, जो 28 मार्च तक चलेंगी। इसके साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षाएं भी 24 मार्च से शुरू हो गई हैं। परिषदीय विद्यालयों के करीब 1500 शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षाओं में लगाई गई है। इससे कई विद्यालयों से लगभग सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इससे परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं और अन्य कार्य प्रभावित हो रही हैं। विभागीय शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बेहट-1 के दस में से चार, प्राथमिक विद्यालय-2 बेहट के चार में से तीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय पठानपुरा के पांच में से तीन, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर के पांच में से तीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय जंधेड़ी के छह में से चार, उच्च प्राथमिक विद्यालय चाटकी के पांच में से तीन और प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीन के तीन में से दो शिक्षक ड्यूटी में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी विभागीय स्तर से नहीं लगी है। इस बार ड्यूटी ऑनलाइन तरीके से लगाई गई है। ऐसे में हुआ यह है कि कईं विद्यालयों से सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। जहां भी ऐसा हुआ वहां के प्रधानाध्यापक को विद्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं भले ही उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी हो, क्योंकि विद्यालयों को बंद नहीं किया जा सकता। साथ ही परीक्षाएं कराना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed