फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blueprint is ready, budget is waiting

खाका है तैयार, बजट का है इंतजार

Thu, 13 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Blueprint is ready, budget is waiting
सहारनपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया को सहारनपुर में पलीता लग गया है। क्योंकि, इस योजना के तहत हुए दस करोड़ के प्रस्ताव को ढाई वर्ष बीतने के बाद भी मंजूर नहीं मिल पाई है। इसको लेकर तमाम अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री और खेलमंत्री को भी विभाग की ओर पत्र लिखे गए हैं, लेकिन बजट जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन

महानगर में डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम है, लेकिन देहात क्षेत्र में कहीं पर भी स्टेडियम नहीं है। इसके लिए ढाई वर्ष पूर्व स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की तलाश की गई। खेलो इंडिया योजना के तहत जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने विकासखंड नकुड़ के गांव अध्याना में सात एकड़ भूमि चिह्नित कर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा, जिसका बजट दस करोड़ रुपये रखा गया, लेकिन ढाई साल बीतने के बाद भी आज तक स्टेडियम के लिए बजट जारी नहीं हुआ है। इसके अलावा देवबंद क्षेत्र के गांव भायला में स्टेडियम बनाए जाने को लेकर जमीन चाहिए, लेकिन बजट न होने की वजह से विभाग की झोली खाली रही और जमीन नहीं मिल पाई। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी कोई बजट जारी नहीं हुआ। हालांकि, विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं, लेकिन बजट न मिलने की वजह से योजना परवान नहीं चढ़ पाती है। जिला योजना में भी इसके लिए बजट नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

जमीन मिले तो बने 11 मैदान
सहारनपुर। खेलो इंडिया के अलावा जनपद के विकासखंड नागल, नानौता, देवबंद, साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, बलियाखेड़ी, सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाने हैं। आज तक न ही ग्राम सभा की ओर से भूमि मिल पाई और न ही भूमि खरीदने के लिए कोई बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो इंडिया के तहत अध्याना में स्टेडियम बनाए जाने का दस करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आज तक बजट जारी न होने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है, जबकि भूमि विभाग की ओर से चिह्नित की गई है। इसके अलावा भायला में स्टेडियम बनाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। बजट न मिलने की वजह से खेल प्रतियोगिताएं कराने में दिक्कत उठानी पड़ती है।
---विशाल कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed