{"_id":"5f89a5f98ebc3e9be74e407b","slug":"blow-a-million-rupees-out-of-a-merchant-s-pocket-by-giving-him-a-lift-from-a-bike-saharanpur-news-mrt506417261","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से लिफ्ट देकर व्यापारी की जेब से एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से लिफ्ट देकर व्यापारी की जेब से एक लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

फोटो-8
गंगोह। पशु पैठ में भैंस खरीदने जा रहे व्यापारी को लिफ्ट देकर बाइक सवार ने एक लाख रुपये की तराशी कर ली। शुक्रवार को अम्बेहटा निवासी मुमताज पुत्र रसीद पैठ में भैंस खरीदने निकला था। जैसे ही वह सवारी वाहन में सवार होने लगा। पीछे से आए एक बाइक सवार ने उसे पशु पैठ में जाने का झांसा देकर गाड़ी पर बैठा लिया। मुमताज के अनुसार उसी बाइक पर उसके पीछे एक अन्य व्यक्ति बैठ गया। पैठ के पास ही वह अनजान व्यक्ति उसे उतार कर चला गया।
मंडी में जब जाकर उसने जेब से पैसे निकालने को हाथ डाला तो उसकी जेब खाली थी। आरोप है कि उसके पैसे बाइक सवार द्वारा निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। बाइक सवार का पता न लगने पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।