{"_id":"68933eeae6673e112301ae02","slug":"blos-will-conduct-door-to-door-survey-of-voters-from-august-19-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-155792-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 19 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 19 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करेंगे बीएलओ
Wed, 06 Aug 2025 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज हो रही है। उम्मीदवार अपनी तैयारी कर ही रहे हैं, निर्वाचन कार्यालय ने भी मतदाता पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। मतदाता सूची के लिए 19 अगस्त से घर-घर जाकर बीएलओ मतदाताओं का सर्वे करेंगे।
जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित मसौदा तैयार करने का कार्य 19 अगस्त से 29 सितंबर तक किया जाएगा। इसके साथ ही एक जनवरी 2025 में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 22 सितंबर तक किया जा सकते हैं। इसके बाद बीएलओ इनका सत्यापन करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। जिले में वर्ष 2021 के बाद से कोई भी नई पंचायत नगर निकायों में शामिल नहीं हुई है, ऐसे में जिन पदों पर वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव हुए थे। उन्हीं पदों पर इस बार चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
- वर्तमान में पंचायत सीटों की स्थिति
ग्राम पंचायतों की संख्या-- 884
पंचायत वार्डों की संख्या-- -11210
क्षेत्र पंचायत में वार्ड-- 1206
जिला पंचायत वार्ड-- 49
- पंचायत में 18 लाख से अधिक मतदाता है पंजीकृत
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वर्ष 2021 में 1854991 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें रामपुर मनिहारान में 113820, साढौली कदीम में 143336, देवबंद में 164148, नानौता में 131816, मुजफ्फराबाद में 215906 मतदाता पंजीकृत है। इसी तरह सरसावा में 189355, नकुड़ में 160825, पुंवारका में 187737, गंगोह में 209102, बलियाखेड़ी ब्लाॅक में 168059 व नागल ब्लाक में 170887 मतदाता पंजीकृत है।
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज हो रही है। उम्मीदवार अपनी तैयारी कर ही रहे हैं, निर्वाचन कार्यालय ने भी मतदाता पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। मतदाता सूची के लिए 19 अगस्त से घर-घर जाकर बीएलओ मतदाताओं का सर्वे करेंगे।
जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित मसौदा तैयार करने का कार्य 19 अगस्त से 29 सितंबर तक किया जाएगा। इसके साथ ही एक जनवरी 2025 में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 22 सितंबर तक किया जा सकते हैं। इसके बाद बीएलओ इनका सत्यापन करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। जिले में वर्ष 2021 के बाद से कोई भी नई पंचायत नगर निकायों में शामिल नहीं हुई है, ऐसे में जिन पदों पर वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव हुए थे। उन्हीं पदों पर इस बार चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
- वर्तमान में पंचायत सीटों की स्थिति
ग्राम पंचायतों की संख्या
पंचायत वार्डों की संख्या
क्षेत्र पंचायत में वार्ड
जिला पंचायत वार्ड