फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bloody conflict in minor dispute, child shot in leg

मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, बच्चे के पैर में लगी गोली

Thu, 18 Aug 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict in minor dispute, child shot in leg
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें फायरिंग भी हुई और छह वर्षीय बच्चे के पैर में गोली लग गई, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार की रात साढ़े नौ बजे गांव बल्ला माजरा में हुई। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा चलाई गई गोली इब्राहिम (06) पुत्र रहमान के पैर में लगी। गोली चलने की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह मय फोर्स के पहुंचे और घायल बालक को सीएचसी भिजवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बच्चे के पिता रहमान ने फरमान, मोहम्मद हसन, महरूना, फैजान और महमूद के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद परिवार के ब?े सदस्य भी आमने-सामने आ गए और फायरिंग हुई। गोली चलने पर गांव में अफरा-तफरी का भी माहौल रहा। एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने को पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed