फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bloody clash between two sides, four injured including three women

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं सहित चार घायल

Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides, four injured including three women
घटना की जानकारी देते लोग - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव सम्भलहेड़ी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। संघर्ष में दोनों पक्षों की तीन महिलाएं व एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों का सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गांव सम्भलहेड़ी में नाथी व देशराज पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। खूनी संघर्ष में नाथीराम पक्ष की ओर से सोमकली, आंचल व देशराज पक्ष की ओर से सोनू, शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

मिट्टी उठाने से मना करने पर मारपीट पर उतारू
नागल। क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी रोशन लाल वालिया पुत्र चमन लाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके खेत मीरपुर रेलवे फाटक के पास है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे जब वह अपने खेत पर गया तो वहां गांव सुभरी निवासी एक व्यक्ति जेसीबी के द्वारा उसके खेत से मिट्टी उठा रहा है। उसने रोका तो वह अपने साथियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि वह मामले की जांच करा रहे हैं। संवाद

रामपुर मनिहारान सीएचसी पर घायल का उपचार करते चिकित्सक

रामपुर मनिहारान सीएचसी पर घायल का उपचार करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed