फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bloody clash between two sides, 13 injured including seven women

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात महिलाओं समेत 13 घायल

Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides, 13 injured including seven women
बेहट(सहारनपुर)। संसारपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात जनरेटर को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए विवाद के बाद लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चल गए। इसमें दोनों पक्षों से सात महिलाओं समेत 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी बिलाल पुत्र शमीम व जिशान पुत्र अल्लाह रखा के बीच जनरेटर से निकल रहे धुएं व शोर को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई, कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। झगड़े की सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर करते हुए घायलों में शामिल एक पक्ष के बिलाल (30) पुत्र शमीम, शाहिस्ता (37) पत्नी दिलशाद, आसमा (32) पत्नी अफजल, शमां (35) पत्नी जकाउल्लाह, फरहा (26) पत्नी अजहर एवं शाहिदा (30) पत्नी मुजम्मिल व दूसरे पक्ष के जमील (65) व जिशान (60) पुत्रगण अल्ला रखा, रिहान (32), अनस व उस्मान पुत्रगण जीशान, महवीस परवीन (35) पत्नी हसीन, नसीमा पत्नी जीशान को 108 एंबुलेंस से बेहट सीएचसी भिजवाया। यहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को गंभीर हालत के चलते को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed