{"_id":"5845ad924f1c1bf9594480a2","slug":"blockade-from-midnight-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात से चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात से चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा न किए जाने से क्षुब्ध होकर छह दिसंबर की मध्य रात्रि से एक दिवसीय चक्का जाम और धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया।
छुटमलपुर डिपो परिसर में हुई बैठक में शाखा अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन निगम अधिकारी उत्पीड़नात्मक रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविदाकर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए। साथ ही छठे वेतनमान का लाभ जनवरी 2016 से दिए जाने, वेतन विसंगति दूर करने, कार्यशाला में नियमित कर्मचारियों की भरती करने आदि की मांग लंबित हैं।
शाखा मंत्री हरिपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर धड़ल्ले से अवैध डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है, जिसे रोक पाने में निगम प्रशासन विफल रहा है। उन्होंने डीजल औसत और लोड फैक्टर कम होने पर चालकों परिचालकों की रिकवरी बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि उक्त मांगों को मनवाने के लिए सभी कर्मचारी शांति पूर्ण तरीके से से छह दिसंबर की आधी रात से एक दिवसीय चक्का जाम और धरना प्रदर्शन का आयोजन करेंगे।
इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील साथियों से की गई। इस दौरान क्षेत्रीय प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, राज कुमार कोहली, आदेश कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, विनित कुमार, प्रमोद कुमार, नाथीराम, सत्यपाल सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।