{"_id":"57a8e9524f1c1bb561ee4cb6","slug":"block-commotion-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक पर हंगामा, तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक पर हंगामा, तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक प्रमुखों ने विकास खंड कार्यालय पर तालाबंदी की और प्रदर्शन कर छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की।
सोमवार को बलियाखेड़ी विकास खंड पर मो. इमरान मलिक ब्लॉक प्रमुखों के साथ पहुंचे और विकास खंड पर ताला जड़ दिया। ब्लॉक प्रमुखों ने अपनी मांगों की पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया। इमरान मलिक ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों को अलग से धनराशि आवंटित की जाए।
सभी विभागों के प्रशासनिक नियंत्रण एवं अनुश्रवण का अधिकार विकास खंड को दिया जाए। विकास खंड स्तर पर जो भी कल्याणकारी एवं क्षेत्रीय विकास से संबंधित योजनाएं संचालित होती हैं, उनका अनुमोदन ब्लॉक प्रमुख के द्वारा होना चाहिए। खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन में विकास खंडों की सक्रिय भूमिका का प्रावधान किया जाए। ब्लॉक प्रमुखों की संस्तुति पर ग्रामीण आवास एवं इंडिया मार्का हैंडपंप देने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि अभी तो जिला स्तर पर ही प्रदर्शन किया गया है, मांगें नहीं मानी गई तो 19 अगस्त को मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, उसके बाद 5 सितंबर को ब्लॉक प्रमुखों द्वारा लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो सभी ब्लॉक प्रमुख सामूहिक इस्तीफे को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद ब्लॉक प्रमुखों ने छह सूत्रीय मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में कलीम अहमद, दिशांत अहमद, तालिब, यामीन, चौधरी करन, अक्षय चौधरी, अनिल, अजय, शहजाद, अशोक, पूरनचंद, सनोवर शामिल रहे।