सहारनपुर। किसी भी तरह की आपदा में लोगों को बचाव के लिए बुधवार रात सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के तहत ब्लैक आउट रात आठ से सवा आठ बजे तक आईएमए भवन से हकीकत नगर बड़े चौक तक किया गया।
ब्लैक आउट के समय आमजन का पूर्ण सहयोग मिला। लोगों ने सभी लाइटें और बिजली के उपकरण तुरंत बंद किए। घर, दुकान, वाहन, मोबाइल की फ्लैश लाइट आदि भी बंद रखी। खिड़कियों व दरवाजों के परदे बंद रखे। वाहन चला रहे लोगों ने तुरंत किनारे लगाकर बंद कर दिए। हेडलाइट और इंडिकेटर भी बंद रखें। आसपास कॉलोनी के घरों से बाहर आकर सड़क पर आए। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, व्यापारी आदि रहे।