फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Black marketing report filed against two including ration seller

राशन विक्रेता सहित दो के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Black marketing report filed against two including ration seller
सहारनपुर, गंगोह। गांव बुड्ढाखेड़ा में बरामद 42 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न के मामले में पुलिस ने निलंबित राशन विक्रेता एवं उसके पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी फरार हो गए। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक हिरदेश कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर उन्होंने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अश्वनी मिश्रा एवं पुलिस बल के साथ गांव बुड्ढाखेड़ा में छापा मारा था। वहां इकबाल पुत्र रहमत के घर से 85 कट्टे खाद्यान्न के बरामद हुए थे। इनमें 43 कट्टे गेहूं एवं 42 कट्टे चावल के थे। उक्त खाद्यान्न को नागल राजपूत के विक्रेता की सुपुर्दगी में देकर जांच शुरू कर दी गई थी। मकान स्वामी इकबाल ने बताया था कि उक्त गेहूं-चावल गांव के निलंबित राशन विक्रेता इरफान ने अपने खेत का बताकर उनके घर में रखा था। जांच के दौरान कविता, बेबी, सुरेशो, कुसुम, सीटू, धन्नो, सरिता, निशा सहित बड़ी संख्या में कार्डधारकों ने बताया कि विक्रेता इरफान द्वारा माह जुलाई/अगस्त में उनसे ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया गया था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अनियमितता के कारण उक्त विक्रेता को एक माह पूर्व ही निलंबित कर दिया गया था। आरोपी विक्रेता कार्डधारकों को राशन वितरित न करके अपने पड़ोसी इकबाल की मदद से उसकी कालाबाजारी करने की फिराक में था। मामले की जांच रिपोर्ट डीएसओ द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित की गई। उनके आदेश के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed