फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers will take out a procession today, police administration alert

भाकियू कार्यकर्ता आज निकालेंगे जुलूस, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
BKU workers will take out a procession today, police administration alert
सहारनपुर। नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन ने जनपद में भी तेजी पकड़ ली है। तीनों टोल फ्री कराने के बाद भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को फिर हुंकार भरेंगे। गांधी पार्क में एकत्र होकर किसान जुलूस निकालेेंगे। उधर, सपा कार्यकर्ता हकीकतनगर में धरना देंगे और रालोद कार्यकर्ता बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी पार्क में इकट्ठा होंगे। वहां से ट्रैक्टर ट्रालियों के जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के जनप्रतिनिधियों के घेराव की भी तैयारी
- भाकियू कार्यकर्ता भाजपा जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की भी रणनीति बना रहे हैं। सोमवार को भाजपा जनप्रतिनिधियों के घेराव की भी तैयारी है। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार का कहना है कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों का औचक घेराव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश तोमर का एक दिवसीय उपवास आज
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर ने बताया कि कृृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के समर्थन में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय उपवास करेंगे। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी आंदोलनकारी किसान दिल्ली गेट पर 17 दिनों से डटे हैं, मगर भाजपा सरकार किसानों के प्रति उदासीन है।
सपा का धरना और रालोद करेगा बुद्धि शुद्धि यज्ञ
सहारनपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में राजनीतिक दलों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर एक दिवसीय धरना देंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन का कहना है कि पार्टी पूरी तरह से किसानों के समर्थन में है।

उधर, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर ने बताया कि सोमवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। उधर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों के समर्थन में कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed