{"_id":"61f4342b70990347be0583a0","slug":"bku-workers-staged-a-sit-in-on-the-power-sub-station-saharanpur-news-mrt5749755113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना
विज्ञापन
धरना देते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। विद्युत उपकेंद्र बेहट पर तैनात बाबू पर कनेक्शन पीडी कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता विद्युत उपकेंद्र बेहट पहुंचे और यहां तैनात बाबू पर कनेक्शन पीडी कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने व जिला उपाध्यक्ष के साथ फोन पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि बाबू ने उनके संगठन से जुड़े साथी गांव खुर्रमपुर निवासी सुभाष से विद्युत कनेक्शन को पीडी कराने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे, जबकि उसने पीडी से संबंधित सभी कागजात बाबू को दे दिए थे। आरोप लगाया कि जब जिला उपाध्यक्ष ने इस संबंध में बाबू से फोन पर बात की तो उसने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी बाबू का यहां से स्थानांतरण नहीं किया गया तो दो फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
धरना देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, डॉ. राजबीर कांबोज, सचिंद्र सिंह राणा, आलिम प्रधान, कामिल प्रधान, सोविंद्र कांबोज, तेजपाल, सोनू कांबोज, मेहरबान अंसारी, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
क्लर्क द्वारा पैसे मांगने का आरोप निराधार है। इतना जरूर हुआ है कि दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई है।
- एसके निर्भय, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बेहट