फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers got Chamarikheda toll free for two hours

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दो घंटे कराया चमारीखेड़ा टोल फ्री

Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
BKU workers got Chamarikheda toll free for two hours
चमारीखेड़ा में टोल को फ्री करा लेन के बीच बैठ धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/नागल (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूनियन कार्यकर्ताओं ने दुपहर दो से शाम चार बजे तक दो घंटे चमारीखेड़ा टोल फ्री कराते हुए लेन में बैठ कर धरना दिया। उधर, नागल में भी कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छुटमलपुर के चमारीखेड़ा टोल पर दुपहर दो बजे जिला महासचिव चौ. जिले सिंह और युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां उन्होंने टोल की सभी लेन फ्री कराते हुए धरना देना शुरू कर दिया। शाम चार बजे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौ. राकेश टिकैत के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द जान से मारने की धमकी देने वालों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस दौरान डॉ. राजबीर सिंह, गुलजार मलिक, सोविंदर कांबोज, डॉ. रणवीर सिंह, मंजेश कांबोज, शहजाद, देवेंद्र कांबोज, काका, विपुल कांबोज, मोहित कांबोज, अकरम, सोपाल कांबोज, बिरम सिंह राठौर, अलीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, नागल थाना गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। वह यूनियन को कमजोर समझने की भूल कर रही है। चेताया कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो बुधवार को जिले भर के टोल फ्री करवा दिए जाएंगे। योगेंद्र सिंह, भगत सिंह, विनोद खन्ना, भाग सिंह, संजय सिंह, मूसा प्रधान, अकरम, भूपेंद्र त्यागी, गुरबचन सिंह, अनिल कुमार, जोगेंद्र, रामवीर सिंह, राजवीर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed