फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU Tikait took out Tricolor Tractor Yatra

Saharanpur News: भाकियू टिकैत ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा

Sun, 28 Jan 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait took out Tricolor Tractor Yatra
नकुड़ में तिरंगा यात्रा निकालते किसान। स्रोत: भाकियू कार्यकर्ता
सहारनपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जनपद भर में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये क्विंटल करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

नागल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने आवाम को संविधान एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने कहा कि यदि सभी दल और संगठन एक मंच पर आकर राष्ट्र एवं संविधान की रक्षा करें तभी विकसित राष्ट्रीय परिकल्पना की जा सकती है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मूसा प्रधान, विजेंद्र, अभिमन्यु वालिया, राकेश त्यागी, अनिल स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नानौता। भाकियू (टिकैत) के ब्लाॅक अध्यक्ष सुचित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में एमएसपी पर खरीद गारंटी कानून लागू करने और 400 रुपये गन्ना मूल्य करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान किसानों ने भारत माता के जयकारे लगाए। तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा, पीतम सिंह,सीताराम राणा, प्रदीप सिंह, ठाकुर रिंकू, कुलवीर सिंह, सुनील राणा, कुलतार सिंह आदि मौजूद रहे।
गंगोह। भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकालकर गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौपा। तहसील अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन, सलीम चौधरी, मुरसलीन आदि मौजूद रहे।

छुटमलपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रघुवीर सिंह, नदीम अंसारी, मोहम्मद दिलशाद, डॉ. राजबीर, अजय कांबोज आदि रहे।
नकुड़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकली। ब्लाक अध्यक्ष कमलेश चौधरी, प्रदीप ठाकुर, मेवाराम चौधरी, नाथीराम, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed