{"_id":"5e4add3f8ebc3ecf2749b477","slug":"bku-s-indefinite-sit-in-strike-started-saharanpur-news-mrt4694999152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
गंगोह के बिलजी घर पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू की ब्लाक इकाई द्वारा बिजलीघर पर अपनी मांगों के पूरा नहीं होने पर विद्युत निगम के खिलाफ बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से शुरू कर दिया गया। मंगलवार को दोपहर तक कोई अधिकारी नहीं आने पर तालाबंदी की चेतावनी दी गई है।
लखनौती रोड स्थित बिजलीघर पर चल रहे धरने पर ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि योगी सरकार के प्रति किसानों के सब्र का बांध टूट चुका है। किसान को धान का लागत मूल्य नहीं मिला, गन्ना बकाया भी नहीं मिल सका है। कहा जिन किसानों के कनेक्शन काट दिए है, वह जल्दी ही जोड़ दिए जाए। जिन किसानों ने अपने पहले बिल जमा कराए हैं, उनके नए बिल में पिछला बिल भी जुड़कर आ रहा है, उन बिलों को ठीक कराकर उनके बिल जमा किए जाए।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओम पाल ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों का रवैया गलत हो चुका है, यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि मंगलवार को दोपहर तक धरने पर कोई अधिकारी नहीं आया तो विभाग के कार्यालयों की तालाबंदी कर दी जाएगी। अध्यक्षता चौधरी रामबली व संचालन नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया। धरने में संजय, कौसर, पहल सिंह, इस्लाम, बिजेंद्र, शिवचरण, फूल सिंह, हाजी तहसीन, इनाम, अफजाल, नफे सिंह, नितिन, प्रेम, इलम चंद, आरिफ, नईम, किशन, राशिद आदि रहे।