फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU General Manager of the Power Scope

भाकियू ने विद्युत महाप्रबंधक को घेरा

Mon, 23 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
BKU General Manager of the Power Scope
Power General Manager briefing BKU workers. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जिले में बिजली की समस्या से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को विद्युत महाप्रबंधक का घेराव किया। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते किसानों को बिजली कम मिल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में कहीं बिजली तार नहीं हैं और कहीं विद्युत उपकेंद्र क्षमता से कम कार्य कर रहे हैं। इस सब का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर  भाकियू कार्यकर्त्ताओं ने महाप्रबंधक एससी श्रीवास्तव का करीब दो घंटे तक घेराव किया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जिले में किसान बिजली की समस्या से जूझ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तो बिजली की सप्लाई कम है, दूसरे जर्जर तारों के कारण भी किसानों को ट्रिपिंग आदि परेशानियों को झेलना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र भी अपनी क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं। इस पर विद्युत महाप्रबंधक ने किसानों का भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह मेें समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। 

इसके पहले कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित भाकियू की मासिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इसके चलते ही आज किसानों की दुर्दशा हो रही है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिलने पर रोष जताते हुए कहा कि इससे किसान आर्थिक संकट में है।


अध्यक्षता सुरंजन सिंह और संचालन भूपेंद्र त्यागी ने किया। सरदार मनमोहन सिंह, अशोक कुमार, मुकेश तोमर, जगपाल सिंह, देशपाल, रूपेंद्र, संजय, मेवाराम, बृजपाल, सोनू, डॉ. ओमपाल, जिले सिंह, मनोज, सुदेशपाल, महीपाल, नाथीराम, केहर सिंह, इनाम, ध्यान सिंह, नीटू, अमित, चरण सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed