फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU activists put a lock on the bank

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक पर तालाबंदी कर दिया धरना

Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
BKU activists put a lock on the bank
छुटमलपुर (सहारनपुर)। किसान के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर केनरा बैंक पर तालाबंदी कर धरना देते हुए जोरदार नारेबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष की मध्यस्थता से शाखा प्रबंधक द्वारा खेद व्यक्त करने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद किसान लौटे।
विज्ञापन

शुक्रवार दुपहर करीब ढाई बजे भाकियू जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह और युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज की अगुवाई में यूनियन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए केनरा बैंक पहुंचे। जहां उन्होंने बैंक के मुख्य द्वारा पर ताला लगाते हुए दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष उगेश कांबोज ने कहा कि वे आज दुपहर बैंक में अपने खाते का बैलेंस पता करने आए थे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए संगठन के बारे में आपत्तिजनक बात कही। मनोज कमाली और चौ. केहर सिंह ने कहा कि कृषि कार्ड का लोन को खतौनी पर चढ़ा दिया गया लेकिन किसान को आज तक भुगतान नहीं किया गया है। यदि इस बारे में बैंक में आकर बात की जाती है तो दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

इसी बीच धरने की सूचना के बाद थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ताला खुलवाकर बैंक प्रबंधक तथा किसान नेताओं से बात की। शाखा प्रबंधक द्वारा किसानों के बीच पहुंच खेद व्यक्त करते हुए मामले को शांत कराया। इसके बाद किसान लौट गए। धरना देने वालों में मुख्य रूप से सचिन चौधरी बेनीवाल, मोनू मलिक, सोनेंद्र राणा, सोनेंद्र कांबोज, चंचल, विक्रम सिंह राठौर, डा रणधीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed