फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU a bank manager hoop

भाकियू ने बैंक प्रबंधक को घेरा

Wed, 31 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
BKU a bank manager hoop
रामपुर मनिहारान में बैंक शाखा प्रबंधक का घेराव करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में ऋण और क्रेडिट कार्ड के नाम पर बैंक शाखा प्रबंधक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए भाकियू ने बैंक में जोरदार प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका घेराव भी किया। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 11 बजे भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर इस्लामनगर स्थित बैंक शाखा पहुंचे। जहां पहले उन्होंने गेट पर प्रदर्शन किया फिर शाखा प्रबंधक का घेराव करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


जगपाल सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। इस्लामनगर के किसान श्रीपाल ने आरोप लगाया कि उनसे ऋण और  क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाखा प्रबंधक ने इन आरोपों को मिथ्या बताया। उनका कहना था पात्रता के आधार पर सभी किसानों को ऋण दिया जा रहा है। इस दौरान किसानों के बीच पहुंचे शाखा प्रबंधक मनीश्वर गुप्ता का प्रदर्शनकारियों  ने घेराव भी किया। 


 मनीश्वर गुप्ता ने प्रदर्शनकारी किसानों को भरोसा दिलाया कि शाखा में किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाने वाले किसान का भी ऋण मंजूर करने का भरोसा देकर किसानों को शांत किया। प्रदर्शनकारियों में भंवर सिंह, श्याम सिंह, मेहरबान, शकील, बीरबल, विनोद, रामनाथ, नाथी राम, दिलशाद, कर्म सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed