फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bkshe will not become guilty of government riots: Maurya

सरकार बनने पर बख्शे नहीं जाएंगे दंगे के दोषी : मौर्य

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bkshe will not become guilty of government riots: Maurya
देवबंद में चुनाावी सभा संबोधित करते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे को जनता अभी भूली नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मौर्य बुधवार को तलहेड़ी बुजुर्ग में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन


रैली में प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद ने मौर्य ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को गरीबों, किसानों व मजदूरों की समर्पित पार्टी बताया। कहा कि सपा व कांग्रेस का गठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन है।
विज्ञापन


केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने सपा और बसपा के समर्थन से 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। यूपी में भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला तो 120 दिनों के अंदर किसानों कर्जा माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना ब्याज के सरकार किसानों को ऋण उपलब्ध कराएगी। बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों को 14 दिन के अंतराल में गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने के साथ-साथ प्लाईवुड के छह कारखाने खोलने का वादा भी किया। 

मौर्य ने मायावती पर दलितों की वोट बेचने का आरोप लगाया। किसी का नाम लिए बगैर कहा कि बाप-बेटे ने अपनी विफलता छिपाने के लिए ड्रामा रचा है। जनसभा में क्षेत्रीय मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह, नागल ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, प्रमोद कौशिक, विनोद तेजयान, श्यामवीर त्यागी, मानवीर सिंह पुंडीर, अनिल सिंह प्रमुख आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप एवं संचालन डा. महेंद्र सैनी ने किया। इस मौके पर मनीष त्यागी, राजपाल सिंह, रणदीप पुंडीर, श्याम सिंह गुर्जर, संदीप शर्मा, राजेंद्र त्यागी, रामपाल सिंह पुंडीर, पंकज त्यागी, विकास त्यागी, चरण सिंह, सनोज कुमार, डा. उपेंद्र सिंह, ईशान गौड़, गजराज राणा, नितिन गुप्ता, सुशील चौधरी, चंदन सिंह राणा, पद्मलता निम, विपिन भारतीय आदि मौजूद रहे। 


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर करीब तीन बजे जैसे ही शाहपुर गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा तो कार्यकर्ताओं ने उनका किया। इसी दौरान वहां खड़े स्कूली बच्चों से भी मौर्य ने कुछ देर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed